Congress को गहरा सदमा: इस वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत, Defender के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 08:53 AM

senior punjab congress leader khushbaaz jatana dies in a road accident

पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी खुशबाज सिंह जटाना की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) के...

Punjab Congress Leader Khushbaz Jatana Death : पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी खुशबाज सिंह जटाना की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) के जखोली टोल प्लाजा के पास हुआ। इस दुर्घटना में जटाना के साथ उनके वफादार ड्राइवर की भी जान चली गई जबकि गनमैन की हालत नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

जानकारी के मुताबिक खुशबाज जटाना अपनी लग्जरी गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर में सवार होकर दिल्ली से वापस पंजाब लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी सोनीपत के जखोली टोल के करीब पहुंची तभी एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजबूत मानी जाने वाली डिफेंडर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह लोहे का ढेर बन गई।

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुशबाज जटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जटाना के सरकारी गनमैन को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

खुशबाज जटाना की मौत की खबर मिलते ही पंजाब कांग्रेस और उनके गृह क्षेत्र तलवंडी साबो में सन्नाटा पसर गया है। वे इलाके के एक लोकप्रिय नेता थे और युवाओं के बीच उनकी काफी पैठ थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई दिग्गजों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई

सोनीपत पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और तकनीकी खराबी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!