नोएडा के ममूरा गांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची- चीख पुकार, दो की हुई मौत

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 02:52 PM

massive fire in a multi storey building in noida s mamura village

नोएडा के ममूरा गांव से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक बहुमंजिला रिहाशयी बिल्डिंग में अचानक भयानक आग लग गई है। घटना के दौरान बिल्डिंग में 40 लोग मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर...

नेशनल डेस्क: नोएडा के ममूरा गांव से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक बहुमंजिला रिहाशयी बिल्डिंग में अचानक भयानक आग लग गई है। घटना के दौरान बिल्डिंग में 40 लोग मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक एक्स यूजर ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है।

<

>

कैसे हुआ यह हादसा?

जानकारी के लिए बता दें कि इमारत की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। इस स्पार्किंग की वजह से बाइक ने आग पकड़ ली, जो देखते ही देखते पूरी तरह फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि पूरी इमारत से धुएं का भारी गुबार उठने लगा।

 सीढ़ियों पर फैला धुआं, फंसे 50 परिवार

आग लगने के बाद इमारत की लॉबी और बाहर निकलने वाली सीढ़ियों पर घना काला धुआं भर गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!