Bangkok Pub Fire: चीख-पुकार, धुआं और मौत का मंजर… बैंकॉक पब फायर में टॉयलेट में मिलीं सबसे ज्यादा ला'शें

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 08:04 AM

bangkok pub fire thailand fire accident bangkok news anutin charnvirakul

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा हो गया जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बैंकॉक के...

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा हो गया जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बैंकॉक के चटुचक जिले में स्थित ‘रोंग बीयर ना लैट फ्राओ’ पब में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग रात करीब 11:57 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सबसे ज्यादा लाशें टॉयलेट में मिलीं,
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही समय में पब के अंदर घना धुआं भर गया। कई लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग की लपटों के कारण रास्ता साफ नहीं था। कुछ लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने बाथरूम की ओर भागे। अधिकारियों के अनुसार, वहां फंसे कई लोगों की मौत हो गई क्योंकि उस हिस्से से बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता नहीं था।

प्रधानमंत्री ने घटनास्थल पहुंचकर दी जानकारी
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने वहां मौजूद एक संगीतकार से भी बात की, जिसने आग लगने की शुरुआती घटना के बारे में जानकारी दी। उसके अनुसार, आग बिजली के स्विच के पास शुरू हुई और इसके बाद तेजी से फैल गई। इसके बाद पब में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं और लोग धुएं व आग से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

35 मिनट में बुझाई गई आग
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर करीब 35 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। बचाव दल ने मौके से शवों को बाहर निकाला और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। घटना के बाद प्रशासन ने पब की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास और आग से बचाव के इंतजामों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें पब के मुख्य दरवाजे से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि इमारत के ऊपर काले धुएं का गुबार उठता दिखा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!