'6 करोड़ आबादी वाला फ्रांस राफेल बना रहा और 130 करोड़ का देश मंदिर-मस्जिद खोद रहा'  ज्ञानवापी मस्जिद पर शिवसेना का तंज

Edited By Updated: 20 May, 2022 03:33 PM

shivsena bjp saamana gyanvapi masjid survey sanjay raut

देश में उठे ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अपने मुखपत्र ''सामना'' में प्रकाशित संपादकीय के जरिए शिवसेना ने कहा है कि इन मुद्दों के जरिए ही भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव इन मुद्दों पर लडे़गी।

नेशनल डेस्क: देश में उठे ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अपने मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय के जरिए शिवसेना ने कहा है कि इन मुद्दों के जरिए ही भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव इन मुद्दों पर लडे़गी। 
 

शुक्रवार को सामना हिंदी में प्रकाशित संपादकीय में लिखा कि साढ़े 6 करोड़ जनसंख्या वाला देश फ्रांस  ‘राफेल’ बनाकर हमें बेच रहा है और 130 करोड़ लोगों का देश रोज मंदिर-मस्जिद और अवशेषों का उत्खनन कर रहा है। इसी को कुछ लोग विकास समझते होंगे तो उन्हें साष्टांग दंडवत। 
 

इसके साथ ही शिवसेना ने कहा कि भाजपा के विकास का मॉडल इस तरह से ही चल रहा है। हनुमान चालीसा, भोंगा प्रकरण बहुत ज्यादा नहीं चला। हर बार कोई नई राम कहानी अथवा कृष्ण कथा रची जाती है। इसका मूल रामायण-महाभारत से कोई संबंध नहीं होता है। लेकिन लोगों को उकसाते रहना है, ऐसा धंधा चल रहा है।
 

कश्मीर घाटी पर सरकार को घेरते हुए पार्टी ने लिखा कि अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है’ यह घोषणा हिंदुत्ववादियों को सुख पहुंचाने वाली है ही, परंतु कश्मीर घाटी में हिंदू पंडितों का जो दमन फिर से शुरू हुआ है, वह मुद्दा भी काशी-मथुरा जितना ही गंभीर है। उस ओर सुविधानुसार अनदेखी चल रही है। 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!