22 अगस्त को होंगे सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव, हाईकोर्ट को दी गई जानकारी

Edited By Updated: 22 Jul, 2021 04:05 PM

sikh gurdwara management committee election will be held on 22nd august

गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को गुरुवार को सूचित किया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) का चुनाव 22 अगस्त को होगा और 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निदेशालय और इसके अधिकारियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सत्यकाम...

नेशनल डेस्क: गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को गुरुवार को सूचित किया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) का चुनाव 22 अगस्त को होगा और 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निदेशालय और इसके अधिकारियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सत्यकाम ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ को बताया कि 25 अगस्त को मतगणना शुरू होने के साथ DSGMC चुनाव की समूची प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल (जो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख हैं) चुनाव कराने के लिए पहले ही विशेष अनुमति प्रदान कर चुके हैं और इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

अदालत शिरोमणि अकाली दल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें स्थगित चुनाव प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। शिरोमणि अकाली दल ने अधिवक्ता अविनाश के. मिश्रा के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा कि covid-19 के मामलों में कमी आ गई है और चुनाव प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रखने का कोई मतलब नहीं है। अधिकारियों के जवाब पर विचार करते हुए अदालत ने कहा कि मामले में आगे किसी आदेश या निर्देश की जरूरत नहीं है। निदेशालय ने इस साल के शुरू में कहा था कि डीएसजीएमसी का चुनाव 25 अप्रैल को होगा, लेकिन covid-19 की दूसरी लहर की वजह से निर्धारित तारीख से दो दिन पहले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!