मुंबई में गणेश पंडाल के पास करंट लगने से मौत: स्थानीय लोगों ने भीड़ प्रबंधन में नाकामी का आरोप लगाया

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 09:58 PM

death by electrocution near a ganesh pandal in mumbai

शहर के लालबाग- कालाचौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत की घटना के बाद चश्मदीदों और स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस हादसे से ठीक पहले वहां भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और लोगों के बीच...

नेशनल डेस्क : शहर के लालबाग- कालाचौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत की घटना के बाद चश्मदीदों और स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस हादसे से ठीक पहले वहां भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और लोगों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति थी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 2:20 बजे दत्ता राम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के 'महागणपति' पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट-सर्किट के कारण हुई। उस समय गणेश उत्सव के दौरान इलाके में भारी भीड़ थी।

अधिकारियों ने बताया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास लगाए गए पेयजल और कोल्ड ड्रिंक के एक अस्थायी स्टॉल पर बिजली का करंट पाया गया। मृतकों में आठ साल की एक बच्ची और एक महिला शामिल है। करंट लगने से चार अन्य लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कालाचौकी इलाके की तंग गलियों में 'कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल' के 'महागणपति' पंडाल के प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ पर लगी एक अस्थायी स्टॉल पर हुई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए लोगों की भारी भीड़ और धक्का-मुक्की को कारण बताया।

मंडल के एक पुराने पदाधिकारी अमरदीप गोसावी ने मीडिया को बताया कि कल रात दत्तराम लाड मार्ग पर भारी भीड़ जमा थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि उस समय वहां 50,000 या इससे ज़्यादा लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर कुप्रबंधन और भीड़ को संभालने में विफलता का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि शनिवार आधी रात और रविवार सुबह के बीच लालबाग इलाके में मौजूद रहे लोगों की संख्या लाखों में हो सकती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!