Silver Price Crash: आज चांदी 17,000 रुपये हुई सस्ती, क्या कीमतें फिर बढ़ेंगी? एक्सपर्ट्स ने दिए सुझाव

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 08:57 PM

experts predict silver prices will soon see a slight recovery after the fall

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल के बाद सोमवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी 2,48,799 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई, जबकि इससे पहले यह 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी थी। विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट मुनाफावसूली और तकनीकी कंसोलिडेशन का...

नेशनल डेस्कः हाल के हफ्तों में चांदी ने ऐतिहासिक उच्च स्तर को छूने के बाद सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की। एमसीएक्स पर चांदी करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 17,000 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,48,799 रुपये प्रति किलो पर आ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अचानक आई तेजी के बाद स्वाभाविक मुनाफावसूली और तकनीकी कंसोलिडेशन का परिणाम है। प्रणव मेर के अनुसार, आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में सर्राफा बाजार में और तकनीकी गिरावट देखी जा सकती है, हालांकि इसके बाद कीमतों में स्थिरता और हल्की रिकवरी की संभावना बनी हुई है।

बड़ी गिरावट के पीछे कारण

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर. के अनुसार, चांदी में यह गिरावट अचानक आए उछाल के बाद स्वाभाविक कंसोलिडेशन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कॉमेक्स सिल्वर फिलहाल 75 से 85 डॉलर के महत्वपूर्ण कंसोलिडेशन क्षेत्र में कारोबार कर रही है, जबकि इससे पहले यह 121.6 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी थी। पोनमुदी ने कहा कि हाल की तेजी के कारण चांदी ओवरबॉट जोन में चली गई थी, जिसके चलते आक्रामक मुनाफावसूली हुई और कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के तेजी के ट्रेंड को खतरे में नहीं डालती, क्योंकि कीमतें अभी भी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बनी हुई हैं।

आने वाले समय में क्या स्थिति रह सकती है

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी–कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, अत्यधिक तेजी के बाद इस तरह की गिरावट स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में रविवार को भारी बिकवाली के चलते सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से करीब 20 प्रतिशत नीचे आ गईं, जबकि चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 37 प्रतिशत फिसल चुकी है। वैश्विक बाजार रविवार को बंद रहने के बावजूद शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट देखी गई।

कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा गुरुवार को 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद यह 612 डॉलर या 11.39 प्रतिशत गिरकर 4,763.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसी तरह, मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने गुरुवार को 121.78 डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ, लेकिन शुक्रवार को यह 35.89 डॉलर या 31.37 प्रतिशत गिरकर 78.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

क्या आगे और कम होंगे दाम

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के यह संकेत कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है, अमेरिकी डॉलर को मजबूत किया, जिससे सोने और चांदी पर दबाव पड़ा। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पूर्व फेड गवर्नर केविन वार्श को अगले फेड चेयरमैन के रूप में नामित करने की घोषणा ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया। प्रणव मेर के अनुसार, आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में सर्राफा बाजार में और तकनीकी गिरावट देखी जा सकती है, हालांकि इसके बाद कीमतों में स्थिरता और हल्की रिकवरी की संभावना बनी हुई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!