Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2026 11:41 AM

Software engineer death: अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कैलिफोर्निया के एक झरने में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ, जो उनका जन्मदिन भी था।
Software engineer death: अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कैलिफोर्निया के एक झरने में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ, जो उनका जन्मदिन भी था।
मृतक की पहचान सिंगिरेड्डी साई श्रीहरिकृष्ण के रूप में हुई है। उन्होंने हाल ही में अमेरिका से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी और कुछ महीने पहले ही सेंट लुइस की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी शुरू की थी। परिवार के अनुसार, वह अपने नए करियर को लेकर काफी खुश थे।
जानकारी के मुताबिक, श्रीहरिकृष्ण अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कैलिफोर्निया के एक झरने पर गए थे। वहां उन्होंने पानी में उतरकर तैरने की कोशिश की। दोस्तों ने बताया कि उन्हें तैरना पसंद था और वह उत्साह के साथ पानी में गए थे। लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात बिगड़ गए। पानी का बहाव काफी तेज था, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए। उनके दोस्तों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद उनका शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने इसे खतरनाक पानी की स्थिति के कारण हुआ हादसा बताया है। इस अचानक हुई मौत से परिवार और करीबी गहरे सदमे में हैं। श्रीहरिकृष्ण अपने माता-पिता श्री सिंगिरेड्डी श्रीनिवास राव और रामादेवी के इकलौते बेटे थे।