AIIMS में भर्ती CPM महासचिव सीताराम येचुरी की हालत नाजुक : सूत्र

Edited By Updated: 06 Sep, 2024 06:00 AM

sitaram yechury s condition is critical sources

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) यानी माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत नाजुक है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एम्स में सीताराम येचुरी का इलाज जारी है।

नेशनल डेस्कः दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) यानी माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत नाजुक है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एम्स में सीताराम येचुरी का इलाज जारी है। 

येचुरी (72) को 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। येचुरी निमोनिया जैसे संक्रमण के इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।  हाल में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी। 

सीताराम येचुरी भारतीय सियासत का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सेक्रेटरी भी हैं। 72 साल के सीताराम येचुरी एक तमिल ब्राह्मण परिवार से तालुक रखते हैं। येचुरी को साल 2016 में राज्यसभा सांसद रहते हुए सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड दिया गया था। 

तीन बार चुने गए थे JNU छात्र संघ के अध्यक्ष
येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए और एक साल बाद ही वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मेंबर बन गए। साल में 1975 के आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. तब वे JNU में पढ़ते थे। वे साल  1977-78 की अवधि में तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे।  येचुरी ने प्रकाश करात के साथ मिलक जेएनयू को वामपंथियों का गढ़ बनाया था।

करीब 12  साल तक रहे राज्यसभा सांसद
येचुरी करीब 12 साल तक राज्यसभा के सदस्य रहे। वो साल 2005 में पहली बार पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद बने थे और 18 अगस्त 2017 तक राज्यसभा सदस्य रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संसद में जनहित के कई मुद्दे उठाए। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!