Edited By Radhika,Updated: 21 Mar, 2026 02:30 PM

Skoda अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में मिड-साइज एसयूवी Kushaq का नया फेसलिफ्ट मॉडल ले आई है। ये फेसलिफ्ट मॉडल पहले से ज्यादा प्रीमियम है और इसमें तकनीक और सेफ्टी का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है। इस मिड साइज एसयूवी की कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होकर...
Skoda Kushaq Facelift Launch: Skoda अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में मिड-साइज एसयूवी Kushaq का नया फेसलिफ्ट मॉडल ले आई है। ये फेसलिफ्ट मॉडल पहले से ज्यादा प्रीमियम है और इसमें तकनीक और सेफ्टी का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है। इस मिड साइज एसयूवी की कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होकर ₹18.99 लाख तक जाती हैं।
एक्सटीरियर
नई कुशाक स्कोडा के लेटेस्ट 'मॉडर्न सॉलिड' लुक पर बेस्ड है। इसके फ्रंट और रियर में कनेक्टेड LED लाइट बार दिए हैं। ग्रिल में भी लाइट बार मिलता है, जो इसे स्कोडा कोडियाक जैसा लुक देता है। वेरिएंट के हिसाब से इसमें16 और 17 इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 3 नए कलर ऑप्शन- शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे भी अवेलेबल होंगे।

इंजन और गियरबॉक्स
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में पुराना 6-स्पीड ऑटोमैटिक हटाकर नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है। (6-स्पीड मैनुअल का विकल्प भी मौजूद है)। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 7-स्पीड ड्यूल-क्लच (DSG) ऑटोमैटिक के साथ आता है। खास बात यह है कि 1.5 TSI वैरिएंट्स में अब रियर डिस्क ब्रेक्स भी जोड़ दिए गए हैं।
इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
केबिन की बात करें इसमें आपको काफी हाई- टेक फीचर्स मिलने वाले हैं। स्कोडा ने इसमें Google Gemini AI को इंटीग्रेट किया है, जिससे आप बोलकर खबरें सुन सकते हैं और कार के फीचर्स कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया है। आराम के लिए फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन दिया गया है। अब आप इसमें पैनोरमिक सनरूफ का मजा भी ले सकते हैं, जबकि निचले वैरिएंट्स में भी सिंगल-पेन सनरूफ स्टैंडर्ड कर दिया गया है। वहीं सामान रखने के लिए 491 लीटर की जगह मिलेगी।

सुरक्षा में नंबर-1
स्कोडा कुशाक ने अपनी 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग बरकरार रखी है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
राइवल्स
नई कुशाक का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, और Tata Sierra जैसी कारों से होगा।