तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, कांवड़िये की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 05:58 PM

speeding truck rams into tractor trolley kanwariya dies a tragic death

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के किशनपुर गांव से कांवड़ियों को लेकर गंगाजल लेने सोरों जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल सात कांवड़ियों को एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इनमें सत्यपाल (50) के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इस हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान रागिनी (15), निशा (23), गीतम (35), रघुवीर (40), संध्या (22) और मुस्कान (15) के रूप में हुई है। सभी का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 से 20 तीर्थयात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, जिसके कारण वहां अंधेरा था और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। इस बीच, बाराबंकी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक श्रावण माह में जलाभिषेक के लिए भगौली तीर्थस्थल जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शहरा गांव निवासी करीब 30 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित भगौली तीर्थ जल भरने जा रहे थे औरे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सुरजना भारी मोड़ के पास पहुंची, तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में उतर गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु इधर-उधर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अभिषेक पुत्र रामनरेश, उत्तम, उमाशंकर, सचिन, अमित सहित कई कांवड़िये घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!