First Sawan Somwar upay: क्या करियर में आ रही है रुकावट? सावन के पहले सोमवार करें ये दिव्य उपाय, जल्द मिलेगा प्रमोशन!

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 10:37 AM

first sawan somwar upay

First Sawan Somwar upay: क्या आपकी नौकरी में रुकावट आ रही है? सावन के पहले सोमवार पर करें ये विशेष ज्योतिषीय उपाय। जलाभिषेक, चंदन और बेलपत्र के प्रयोग से करियर में पाएं सफलता और प्रमोशन।

First Sawan Somwar upay: देवादिदेव महादेव का सबसे प्रिय महीना 'सावन' आस्था और भक्ति का संगम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अक्सर देखा गया है कि कई लोग अपनी नौकरी या करियर को लेकर परेशान रहते हैं। मेहनत के बावजूद प्रमोशन नहीं मिलता या कार्यक्षेत्र में बार-बार बाधाएं आती हैं।

ऐसे में सावन का पहला सोमवार आपके करियर की दिशा बदल सकता है। ज्योतिष शास्त्र और लोक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपाय करियर की बाधाओं को दूर करने और उन्नति के द्वार खोलने में सहायक माने जाते हैं।

PunjabKesari First Sawan Somwar upay

आइए जानते हैं उन अचूक और दिव्य उपायों के बारे में:
करियर की राह या जॉब में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो कच्चे दूध से शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

डिप्रेशन से मुक्ति हेतु दूध में अपनी छाया देखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

घर खरीदने की इच्छा रखते हैं तो शिवलिंग पर चढ़े 4 अक्षत अपने पास संभाल कर रखें। जल्दी ही आपको अपना मनचाहा आशियाना मिल जाएगा।

छात्रों को शिवलिंग पर चढ़ा लाल-सुनहेरी पैन नित्य इस्तेमाल करना चाहिए विशेषकर परीक्षा के समय। जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे।

PunjabKesari First Sawan Somwar upay

सौभाग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ा चंदन मस्तक पर लगाएं। इससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ा दूध पीपल पर चढ़ाएं। पारिवारिक प्रेम में वृद्धि होगी।

धन की सुरक्षा के लिए शिवलिंग पर चढ़ी 9 कीलें घर की दक्षिण दिशा में छुपाकर रख दें।

शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं। बंद पड़े भाग्य के द्वार खुलते हैं।

पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है।

PunjabKesari First Sawan Somwar upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!