श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव 14 जुलाई को

Edited By Updated: 11 Jul, 2020 12:38 AM

srinagar mayor election on 14 july

:श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 14 जुलाई को चुनाव होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर :श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 14 जुलाई को चुनाव होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निगम के सचिव ने नए महापौर के चुनाव के लिए निकाय की बैठक के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। जुनैद अजीम मट्टू को पिछले महीने उस समय पद से हटना पड़ा था जब निगम ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया था।PunjabKesari

 

 

माना जा रहा था कि मट्टू को पद से हटाने के पीछे विवादों में रहे कारोबारी शेख इमरान हैं। इमरान पार्षद चुने जाने के बाद से कई बार अपनी निष्ठाएं बदल चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि इस बार इमरान खुद महापौर पद के लिए होड़ में हैं। उन्हें पिछले साल दिसंबर में निगम के उप-महापौर पद से हटा दिया गया था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!