मुंबई में 60 km/hrs की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, अगले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार

Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Aug, 2022 12:26 PM

strong winds can blow in mumbai at a speed of 60 km hrs

मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के दौर के बाद गुरुवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप निकली। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, शहर के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को सुबह बारिश नहीं हुई।

नेशनल डेस्क: मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के दौर के बाद गुरुवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप निकली। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, शहर के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को सुबह बारिश नहीं हुई। महानगर के कुछ इलाकों में तेज धूप निकली, जबकि अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान है।

 

वहीं, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी है। इस दौरान कभी-कभी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पकड़ सकती हैं। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 33 मिनट पर अरब सागर में 4.59 मीटर तक और रात 11 बजकर 33 मिनट के आसपास 3.81 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट' (बेस्ट) की बस सेवाएं सामान्य हैं।

 

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि शहर में गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 36.23 मिमी और 29.67 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शहर में गत रविवार को भारी बारिश होने के बाद पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश का दौरा जारी था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!