बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे, अब सिर्फ जवाब नहीं जवाबदेही चाहिए: राहुल

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 05:59 PM

students of bihar will keep asking questions now accountability is needed rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बुधवार को कहा कि छात्र सवाल पूछते रहेंगे और अब उन्हें केवल जवाब नहीं, बल्कि ''जवाबदेही'' चाहिए।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बुधवार को कहा कि छात्र सवाल पूछते रहेंगे और अब उन्हें केवल जवाब नहीं, बल्कि ''जवाबदेही'' चाहिए। 

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा एक छोटे बच्चे को अपने साथ ले जाने के वीडियो को 'एक्स' पर साझा करते हुए यह भी कहा कि सरकार जवाब देने के बजाय ''लाठी और वॉटर कैनन चला रही है'' और छात्रों को हिरासत में ले रही है। गांधी ने कहा, ''बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे। और अब सिर्फ़ जवाब नहीं - जवाबदेही चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है- भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?'' कांग्रेस नेता ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षाओं को लेकर विवाद नया नहीं है और छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी तथा पारदर्शिता को लेकर सड़कों पर हैं।

उन्होंने दावा किया, ''सीवान में तो प्रदर्शनकारियों पर एके 47 से गोलीबारी तक सामने आई।'' उनका कहना है, ''यह सिर्फ़ पुलिस की कार्रवाई का सवाल नहीं। यह उस भाजपा सरकार की मानसिकता का सवाल है, जिसके पास जवाब नहीं हैं, इसलिए वह पुलिस को जवाबदेही से बचने का हथियार बना रही है।'' राहुल गांधी ने कहा, ''भाजपा सरकार यह समझ ले कि लाठी से सवाल नहीं रुकते। डराकर किसी का भविष्य नहीं छीना जा सकता।''

उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र अपने सवाल उठाते रहेंगे और अब केवल जवाब नहीं, जवाबदेही की मांग करेंगे। बीपीएससी परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र और नौकरी के अभ्यर्थी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरोधक तोड़ने और पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की तथा कथित तौर पर लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!