Daily horoscope : आज इन राशियों का मंगल करेंगे श्री हनुमान
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Aug, 2026 07:28 AM

मेष : सफलता साथ देगी, बड़े लोग मेहरबान तथा सपोर्टिव रवैया रखेंगे, शत्रु भी आपके
मेष : सफलता साथ देगी, बड़े लोग मेहरबान तथा सपोर्टिव रवैया रखेंगे, शत्रु भी आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।
वृष: आप अपनी भागदौड़ से किसी स्कीम को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं, इज्जत-मान की प्राप्ति, इरादों में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सेहत के लिए ग्रह ढीला, इसलिए नाप तोलकर खान-पान करना सही रहेगा, सफर न करें, क्योंकि वह परेशानी वाला होगा।
कर्क : व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, कोशिशों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल बना रहेगा।
सिंह : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधानी बरतें, मन भी परेशान सा रहेगा।
कन्या : संतान आपके किसी उलझे रुके काम को संवारने में बड़ी हैल्पफुल हो सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: प्रॉपर्टी के किसी उलझे-बिगड़े काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, तेज-प्रभाव बना रहेगा।
वृश्चिक: आप अपने किसी उलझे-बिगड़े कामकाजी काम को संवारने में कामयाब हो जाएंगे, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
धनु : लोहा, लोहा-मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आप हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
कुंभ: ध्यान रखें कि उलझनों, झमेलों के कारण आपकी कोई बनी बनाई प्रोग्रामिंग-प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए।
मीन : सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल हट सकती है, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी।