Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Aug, 2026 10:24 AM

Gold-Silver Price Drop: मंगलवार (25 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 568 रुपए की गिरावट के साथ 1,62,661 रुपए, जबकि चांदी का भाव 2220 रुपए टूटकर
Gold-Silver Price Drop: मंगलवार (25 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 568 रुपए की गिरावट के साथ 1,62,661 रुपए, जबकि चांदी का भाव 2220 रुपए टूटकर 2,42,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट पर भी सोना-चांदी लुढ़के हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम
Comex पर सोना 4,710.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 17.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,680.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.96 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.79 डॉलर की गिरावट के साथ 67.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोना पांच महीने के उच्चतम स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें पांच महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। ऐसा वैश्विक रुख और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मांग बढ़ने से हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपए बढ़कर 1,64,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई, जो शुक्रवार को 1,63,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। सोने की कीमत आखिरी बार नौ मार्च को इस स्तर के आसपास थी। उस समय यह 1,64,300 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में बढ़त देखी गई और यह 3,500 रुपए बढ़कर चार महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 2,53,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आखिरी बार यह 17 अप्रैल को इस स्तर के आसपास थी, जब इसकी कीमत 2,53,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।