इंफाल पूर्व में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार समेत 3 उग्रवादी गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 12:14 PM

three militants arrested in manipur on charges of attempted extortion

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तलाशी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों...

इंफाल : मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तलाशी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, गोलियां और वसूली की पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार को कियामगेई अवांग लीकाई में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान एन संजू मेइती के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एके राइफल, एक एसएमजी कार्बाइन, 9 मैगजीन और 737 कारतूस बरामद किए गए। 

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह पर कार्रवाई, 19 बच्चे बचाए गए, तीन बिचौलिए गिरफ्तार

बयान में कहा गया है कि एक अलग अभियान में प्रतिबंधित संगठन एसओआरईपीए के दो सक्रिय कैडरों को 28 असम राइफल्स से मिली विश्वसनीय और पुष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर खुराई थांगजाम लीकाई से गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान 37 वर्षीय एल रॉकी सिंह और 36 वर्षीय पी कुमारजीत सिंह के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर जबरन वसूली की रकम लेने के लिए इलाके में आए थे। उनके पास से एक हस्तलिखित वसूली पर्ची बरामद की गई जिस पर एक मोबाइल फोन नंबर और एसओआरईपीए नाम लिखा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!