दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम, अगले 5 दिनों तक चलेगी लू...40 डिग्री से ज्यादा रहेगा पारा

Edited By Updated: 06 Apr, 2022 01:17 PM

summer season in delhi ncr heat wave will last for next 5 days

दिल्ली में चल रही लू के बुधवार को और भीषण होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शनिवार तक यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली में चल रही लू के बुधवार को और भीषण होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शनिवार तक यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मार्च के आखिरी हफ्ते से ही दिल्ली में लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।

 

IMD के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।'' IMD के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू' घोषित किया जाता है।

 

सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू' की घोषणा की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश के अभाव कारण गर्मी अधिक बढ़ गई है। दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है। आमतौर पर मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। भारत में 122 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक गर्मी रही।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!