Supermoon November 2025: आज रात दिखेगा अद्भुत नज़ारा! देव दिवाली पर आसमान में चमकेगा 'Supermoon', नोट कर लें टाइमिंग

Edited By Updated: 05 Nov, 2025 03:52 PM

supermoon november 2025 a  supermoon  will shine in the sky on diwali

इस बार कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का संयोग एक अद्भुत खगोलीय दृश्य लेकर आया है। आज बुधवार 5 नवंबर 2025 की रात आसमान में ऐसा नजारा दिखने वाला है, जिसे देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं होगा। आज चांद धरती के काफी करीब होगा और सामान्य से कहीं ज्यादा...

नेशनल डेस्क: इस बार कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का संयोग एक अद्भुत खगोलीय दृश्य लेकर आया है। आज बुधवार 5 नवंबर 2025 की रात आसमान में ऐसा नजारा दिखने वाला है, जिसे देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं होगा। आज चांद धरती के काफी करीब होगा और सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। इसी खगोलीय घटना को 'सुपरमून' कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर EC का पलटवार- ‘हम नियमों से बंधे हैं,आप शपथ पत्र दें!’

आज रात दिखेगा अद्भुत नजारा

देव दिवाली की रात नजर आने वाला यह सुपरमून इस साल का सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमा होगा। इसके बाद अगले महीने 4 दिसंबर को भी एक सुपरमून दिखेगा, लेकिन वह इतना बड़ा नहीं होगा। इसके बाद हमें अगले साल 24 नवंबर तक फिर से सुपरमून देखने को नहीं मिलेगा।

PunjabKesari

सुपरमून क्या होता है?

सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा (Full Moon) के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के अपने कक्ष में सबसे करीब होता है। इस निकटता के कारण चंद्रमा पृथ्वी से देखने पर सामान्य आकार से लगभग 6 से 7 % बड़ा और 16 से 30 % तक चमकीला दिखाई देता है।

आपके शहर में कब दिखेगा Supermoon?

दिल्ली के समय के अनुसार आज रात 7:30 बजे के बाद पूर्व दिशा में चंद्रमा का साफ़ और स्पष्ट दृश्य देखने को मिलेगा। आपके शहर में चांद निकलने का समय थोड़ा अलग हो सकता है। यह रात का नज़ारा बेहद खास होगा जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!