लोकसभा में सुप्रिया सुले की फिसली जुबान, किरेन रिरजू के लिए कहा- अब वो नहीं रहे, केंद्रीय मंत्री ने दिया मजेदार जवाब
Edited By Yaspal,Updated: 04 Apr, 2022 06:26 PM

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रीया सुले से कहा कि वह ‘‘ जिंदा हैं।'''' दरअसल सुले की जबान फिसल गई थी और उन्होंने खेल मंत्री के नहीं रहने की जगह गलती से कह दिया था कि केंद्रीय मंत्री अब...
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रीया सुले से कहा कि वह ‘‘ जिंदा हैं।'' दरअसल सुले की जबान फिसल गई थी और उन्होंने खेल मंत्री के नहीं रहने की जगह गलती से कह दिया था कि केंद्रीय मंत्री अब नहीं रहें। सुले ने यह टिप्पणी लोकसभा में पिछले सप्ताह की थी।
सुले ने लोकसभा में खेल मंत्री के तौर पर रिजीजू की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा था कि युवाओं को प्रोत्साहित करने में उनका योगदान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘ अब वह नहीं रहे।'' इसपर कांग्रेस के गौरव गोगोई ने उनका ध्यान आकर्षित कराया कि रिजीजू अब खेल मंत्री नहीं है, ऐसा बोलना चाहिए जिसपर तत्काल सुले ने सुधार किया।
रिजीजू ने ट्वीट किया ‘‘मैं जिंदा हूं और कर्तव्य निवर्हन कर रहा हूं सुप्रीया सुले जी। हल्के फुल्के अंदाज के अलावा मैं आपके द्वारा राजनीति और विचाराधारा से परे एक टीम इंडिया के तहत खेल भावना के साथ कहे गए शब्दों के लिए धन्यवाद देता हूं।'' उन्होंने इसके साथ सुले का वीडियो साझा किया जिसमें वह उनकी और मौजूदा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा कर रही हैं। रिजीजू इस समय देश के विधि और न्याय मंत्री हैं।
Related Story

Breaking News: दिल्ली की सियास में मचा हड़कंप, इस केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

साहब! वो मुझे मारते हैं... 85 साल की महिला की वो दास्तां जिसने DM को भी कर दिया हैरान, घर पहुंची...

अब युद्ध सिर्फ बॉर्डर तक सीमित नहीं, हर मोर्चे पर तैयार रहना होगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Gold Silver Price Crash: लगातार दूसरे दिन फिसले सोना-चांदी के दाम, जानिए क्यों आई ये बड़ी गिरावट?

हंगामे के बीच लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज

यदि ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा: ट्रंप

दिन में डॉक्टरी की पढ़ाई, रात में आतंकी प्रोपेगेंडा! हारिश अली का वो डार्क सीक्रेट जिसने हिला दी...

वर्दी असली, दारोगा फर्जी: वृंदावन मेले में रौब झाड़ रहा था युवक, एक छोटी सी गलती और खुल गया वो राज...

नाग डसता रहा, शरीर नीला पड़ता रहा! मौत और इंसान के बीच वो खूनी जंग, जिसने देखने वालों का कलेजा...

पत्नी कर रही थी 'वो वाली' हरकतें, पति रखने लगा नज़र, फिर एक दिन घर से निकली, पीछा किया तो होटल...