महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु में बना ‘सिंगप्पन’ फोर्स, CM विजय रखेंगे सीधी नजर

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 08:08 PM

tamil nadu forms  singappan  force for women s safety cm vijay will keep a clos

तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गठित विशेष पुलिस इकाई 'सिंगप्पन' मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की निगरानी में काम करेगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. भुवनेश्वरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों वाली इस विशेष इकाई का मकसद...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गठित विशेष पुलिस इकाई 'सिंगप्पन' मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की निगरानी में काम करेगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. भुवनेश्वरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों वाली इस विशेष इकाई का मकसद महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटना है। 

एग्मोर के राजारथिनम स्टेडियम में इस पहल की शुरुआत किये जाने के बाद, संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भुवनेश्वरी ने इस विशेष इकाई के राज्यव्यापी विस्तार, संरचना और कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''सिंगप्पन को महिलाओं की सुरक्षा और बचाव के लिए एक समर्पित प्रणाली के तौर पर बनाया गया है। इसके शुरुआती चरण में, राज्यभर में 70 फील्ड यूनिट काम करना शुरू करेंगी, जिनमें 140 उप निरीक्षक और 420 कॉन्स्टेबल होंगे।

इस इकाई के विस्तार पर जोर देते हुए भुवनेश्वरी ने कहा कि राज्य भर में इस यूनिट के लिए कुल 2,545 नये पद मंज़ूर किये गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पीछा करने, यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के दोषियों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!