तरुण चुघ जाएंगे राज्यसभा! BJP ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार घोषित किया

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 06:36 PM

tarun chugh will go to rajya sabha bjp declared candidate from madhya pradesh

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग को राज्यसभा...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं रजनीश अग्रवाल को भी मध्य प्रदेश से ही उम्मीदवार घोषित किया गया है।भाजपा ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया हैं। 

 

PunjabKesari

गुजरात से भाजपा ने राजू भाई शुक्ला और मान सिंह परमार को राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा राजस्थान से अलका पुनिया को पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 

आप को बता दें कि कर्नाटक की चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना बीते सोमवार को जारी की गई, जिसके तहत मतदान 18 जून को होगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में खरगे के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा तथा जनता दल (सेक्युलर) के एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने वाला है, जिसके मद्देनजर इन चार सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है। मतगणना 18 जून को ही मतदान की समाप्ति के बाद की जाएगी। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस के राज्यसभा की चार सीट में से तीन और विधान परिषद की सात सीट में से पांच पर जीत हासिल करने की उम्मीद है। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!