Sone-Chandi ka rate: 10 ग्राम सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी, चेक करें 29 जुलाई का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 10:13 AM

gold price drops silver rises check latest rates

बुधवार (29 जुलाई) को सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी में तेजी आई है। MCX पर सोना 331 रुपए टूटकर 1,41,292 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 594 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,16,434 रुपए पर है।

बिजनेस डेस्कः बुधवार (29 जुलाई) को सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी में तेजी आई है। MCX पर सोना 331 रुपए टूटकर 1,41,292 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 594 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,16,434 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

कमजोर वैश्विक रुख और रुपए की मजबूती से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,640 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत 5,200 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,49,640 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,640 रुपए टूटकर 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। चांदी में भी बिकवाली देखी गई और इसकी कीमत 5,200 रुपए टूटकर 2,24,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

कारोबारियों ने कहा कि रुपए की मजबूती से घरेलू बाजार में आयातित सर्राफा (सोना-चांदी) की यहां मंगाने की लागत कम हो गई। दूसरी ओर, कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सावधानी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!