Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Mar, 2026 11:20 PM

अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी टीम ने नहीं किया था। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत ने New Zealand को एकतरफा मुकाबले में...
नेशनल डेस्क : अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी टीम ने नहीं किया था। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत ने New Zealand को एकतरफा मुकाबले में हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया।
इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतकर भी नया रिकॉर्ड बना दिया। खास बात यह रही कि अपनी मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी भारत पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय क्रिकेट का कद वैश्विक मंच पर और ऊंचा कर दिया है।
रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान
इस बार टूर्नामेंट के लिए International Cricket Council ने कुल इनामी राशि को बढ़ाकर 13.5 मिलियन डॉलर कर दिया था। यह पिछले संस्करण की 11.25 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। आईसीसी के अनुसार, स्पॉन्सरशिप में बढ़ोतरी और भारत व श्रीलंका में दर्शकों की भारी भागीदारी की वजह से इनामी राशि में यह बड़ा इजाफा संभव हो पाया। इसका उद्देश्य यह भी है कि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।
भारत को मिली कितनी रकम?
खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को कुल प्राइज मनी में से 3 मिलियन डॉलर की राशि दी गई है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 27.48 करोड़ रुपये के बराबर बैठती है। फाइनल में हारने के बावजूद New Zealand national cricket team को भी अच्छी-खासी इनामी राशि मिली। कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये दिए गए।
पाकिस्तान को मिलेंगे इतने करोड़
आईसीसी ने टूर्नामेंट के अंतिम चरणों तक पहुंचने वाली सभी टीमों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की है। सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली प्रत्येक टीम को करीब 3.48 करोड़ रुपये ($380,000) मिलेंगे। यानी पाकिस्तान की टीम को भी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में सुपर-8 तक तो पहुंची थी. लेकिन वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.वहीं, इस बार ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली टीमों को भी लगभग 2.29 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि सभी क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट से लाभ मिल सके।
फाइनल में भारत का दबदबा
फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा। Sanju Samson ने 46 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि Abhishek Sharma ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन ठोक दिए। इसके बाद Ishan Kishan ने भी 25 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। अंत में Shivam Dube ने तेज़ रन बटोरते हुए भारत को 255 रन तक पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 159 रन पर सिमट गई। Jasprit Bumrah ने चार विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि Axar Patel ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा Hardik Pandya, Varun Chakravarthy और Abhishek Sharma को एक-एक विकेट मिला।
बाकी टीमों को भी मिला आर्थिक फायदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इनामी राशि दी गई। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों- England cricket team और South Africa national cricket team- को 7,90,000 डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये मिले।
सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को 3,80,000 डॉलर की रकम दी गई। वहीं, पहले राउंड में बाहर होने वाली टीमों को भी आर्थिक सहायता मिली। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों को कम से कम 2,50,000 डॉलर दिए गए, ताकि छोटे क्रिकेट बोर्ड अपने घरेलू ढांचे और प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बना सकें।