Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 May, 2026 12:14 AM

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक झुग्गी में लगी आग में झुलसकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि खिरवा रोड स्थित जेवरी नाले के पास एक झुग्गी...
नेशनल डेस्क : मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक झुग्गी में लगी आग में झुलसकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि खिरवा रोड स्थित जेवरी नाले के पास एक झुग्गी में आग लगने की सूचना थाना कंकरखेड़ा पुलिस को मिली।
पुलिस और दमकल कर्मी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से इब्राहिम नाम के लगभग ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है आग मोमबत्ती से लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।