बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, BJP को बताया लोकतंत्र का मतलब

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 02:38 PM

tej pratap reaction amidst prashant kishor lead in bankipur

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जिसमें जन सुराज 10436 वोट से आगे है।

पटना: बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जिसमें जन सुराज 10436 वोट से आगे है। और हर राउंड में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आगे चल रही है। अंतिम नतीजों के लिए शाम तक इंतजार करना होगा। इस बीच आरजेडी से अलग हुए जेजेडी पार्टी के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

तेज प्रताप यादव का एक्स पर पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।”

जन सुराज में जश्न का माहौल

प्रशांत किशोर शुरू से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनके समर्थक और कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर पहुंचकर जश्न मनाने लगे हैं। पीले रंग के गमछे और अबीर के साथ खुशियों का इजहार किया जा रहा है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पार्टी से वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उनका नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद तेज प्रताप की पार्टी ने जन सुराज को समर्थन दे दिया था। बांकीपुर का यह उपचुनाव बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने वाला माना जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!