जम्मू-कश्मीरः दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में आतंकी हमला, तीन BJP नेताओं की मौत

Edited By Updated: 29 Oct, 2020 10:55 PM

terrorist attack in qazigund in south kashmir death of three bjp leaders

जम्मू- कश्मीर के काजीगुंड में गुरुवार देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन भाजपा नेताओं के मारे जाने की खबर हैं। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी कश्मीर के काजागुंड में आतंकी हमला हुआ, जिसमें तीन स्थानीय भाजपा नेताओं की मौत हो गई...

नेशनल डेस्कः जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशीद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


उन्होंने बताया कि पीड़ितों को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले संदेश में टीआरएफ ने कहा कि ‘‘कब्रिस्तान भर जायेंगे।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!