Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 May, 2026 09:31 AM

Liquor Shops Closed: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पद संभालने के बाद सख्त तेवर में नज़र आए। उन्होंने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि पूजा स्थलों, स्कूल-काॅलेजों और बस स्टैंडों के आसपास संचालित शराब की दुकानों पर सख्ती शुरू...
Liquor Shops Closed: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पद संभालने के बाद सख्त तेवर में नज़र आए। उन्होंने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि पूजा स्थलों, स्कूल-काॅलेजों और बस स्टैंडों के आसपास संचालित शराब की दुकानों पर सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऐसे इलाकों में मौजूद 717 TASMAC दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि यह कदम जनहित और सामाजिक माहौल को बेहतर बनाने के मकसद से उठाया गया है। आदेश के अनुसार, सिलेक्टड दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करना होगा।
राज्य में कितनी शराब दुकानें चल रही हैं?
जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु में राज्य संचालित संस्था TASMAC के तहत कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानें चल रही हैं। मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास स्थित दुकानों की पहचान की जाए। जांच के दौरान कुल 717 दुकानें नियमों के दायरे में पाई गईं, जिन्हें अब बंद किया जाएगा।
किस इलाके में कितनी दुकानें?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार बंद होने वाली दुकानों में-
-पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें
-स्कूल और कॉलेजों के पास मौजूद 186 दुकानें
-बस स्टैंडों के आसपास चल रही 255 दुकानें शामिल हैं।
सरकार का मानना है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक इलाकों के पास शराब की बिक्री से सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
दो हफ्ते में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय सीमा के भीतर सभी इन दुकानों को बंद कराया जाए।