विवादों के बीच डिप्टी एयर चीफ मार्शल ने उड़ाया राफेल, परखी फाइटर प्लेन की ताकत

Edited By Yaspal,Updated: 21 Sep, 2018 01:19 PM

the air force vice president created the first rafael made for india

राफेल विमान को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार हमला कर रहे हैं। वह अपनी हर रैली में मोदी सरकार को राफेल डील को लेकर कटघरे में खड़े करते नजर आते हैं...

नई दिल्लीः राफेल विमान को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार हमला कर रहे हैं। वह अपनी हर रैली में मोदी सरकार को राफेल डील को लेकर कटघरे में खड़े करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने पहली बार गुरुवार को दसॉल्ट एविएशन द्वारा भारत के लिए बनाए गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया।

आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए फ्रांस में यह विमान उड़ाया। दसॉल्ट एविएशन द्वारा राफेल विमान बनाए जाने की प्रगति का आकलन करने के लिए वह फ्रांस गए हैं।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि एयर मार्शल नंबियार ने भारत के लिए दसॉल्ट द्वारा बनाया गया पहला राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया। इन विमानों को भारत को सौंपने का काम अगले साल सितंबर से शुरू होगा। भारत के लिहाज से विमान तैयार करने और उसमें हथियार प्रणाली शामिल करने में दसॉल्ट एविएशन की मदद करने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टीम पहले से ही फ्रांस में मौजूद है।

राफेल लड़ाकू विमानों की सरकारी खरीद से जुड़े समझौते पर जारी विवाद के बीच यह खबर आई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!