महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है भाजपा : कांग्रेस

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 08:25 PM

the bjp is using the women s reservation amendment bill as a shield

कांग्रेस ने मंगलवार को मांग की कि मोदी सरकार 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करे और लोकसभा की मौजूदा 543 सीट पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करें।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने मंगलवार को मांग की कि मोदी सरकार 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करे और लोकसभा की मौजूदा 543 सीट पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सचिव अंजली निम्बालकर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तत्काल प्रतिनिधित्व प्रदान करने के बजाय परिसीमन अभ्यास पर जोर देकर 2029 के चुनावों के लिए महिला आरक्षण संशोधन कानून को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

निम्बालकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस महिलाओं के लिए आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन भाजपा की मदद के लिए संसद में सीट की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से परिसीमन के पक्ष में भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 2023 के महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना चाहिए।

अगर सरकार इसे संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान लागू करती है, तो विपक्षी दल इसका समर्थन करेंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार 2029 के चुनाव जीतने के लिए महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लागू करने की आड़ में परिसीमन अभ्यास करना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण लागू करने की भी मांग की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!