NEET परीक्षा का रद्द होना सरकार की विफलता का उदाहरण: अजय राय

Edited By Updated: 12 May, 2026 04:09 PM

the cancellation of the neet 2026 exam is an example of the government s failure

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि नीट परीक्षा रद्द कर केंद्र सरकार ने युवा वर्ग के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राय ने यहां जारी...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि नीट परीक्षा रद्द कर केंद्र सरकार ने युवा वर्ग के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राय ने यहां जारी बयान में कहा कि नीट यूजी 2026 का रद्द होना सरकार की विफलता का बड़ा उदाहरण है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से आयोजित नहीं करा सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के डर ने सरकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और दिल्ली में बैठे लोग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

देश का युवा मौजूदा परिस्थितियों को देख रहा है और आने वाले समय में इसका जवाब देगा। कांग्रेस नेता ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई की आवश्यकता जताई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!