पूर्व PM मनमोहन सिंह के दामाद बने नैटग्रिड के SEO

Edited By Updated: 13 Jul, 2016 09:46 PM

the former prime ministers son turned ceo of natgrid

खुफिया ब्यूरो (आईबी) में 28 साल से अधिक समय तक रहने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक पटनायक ...

नई दिल्ली : खुफिया ब्यूरो (आईबी) में 28 साल से अधिक समय तक रहने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक पटनायक को बुधवार को नैटग्रिड का सीईआे नियुक्त किया गया। नैटग्रिड खुफिया जानकारी जुटाने वाली एक जबरदस्त प्रणाली है। पटनायक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामाद हैं। बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, गुजरात कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी पटनायक को 31 दिसंबर, 2018 तक के लिए नैटग्रिड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि है।  
 
नैटग्रिड के प्रथम सीईआे रघु रमन के अनुबंध का राजग सरकार द्वारा नवीनीकरण नहीं किए जाने की वजह यह पद रिक्त था। यह पद इस साल जनवरी तक पूर्व विशेष सचिव अशोक प्रसाद के पास अतिरिक्त प्रभार के तौर पर था। पटनायक की नियुक्ति के साथ 2018 में आईबी निदेशक के पद की दौड़ में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। पटनायक इस समय खुफिया ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पटनायक पर अत्यधिक संवेदनशील सुरक्षा ढांचा स्थापित करने के सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने का जिम्मा होगा। 
 
नैटग्रिड की स्थापना 26/11 मुंबई हमले के बाद की गई थी। नैटग्रिड अब भी अपनी शैशवावस्था में है और यह आंकड़े उपलध कराने वाले संगठनों को आपस में जोड़ेगा और एक कानूनी ढांचा विकसित करेगा जिसके जरिए कानून प्रवर्तन एजेंसियां सूचनाओं तक पहुंच सकेंगी। प्रथम चरण में 10 यूजर एजेंसियों और 21 सेवा प्रदाताओं को जोड़ा जाएगा, जबकि बाद के चरणों में करीब 950 अतिरिक्त संगठनों को जोड़ा जाएगा और बाद के वर्षों में 1,000 से अधिक संगठनों को इससे जोड़ा जाएगा। नैटग्रिड में सरकारी और निजी क्षेत्रों से करीब 70 कर्मचारियों को लाया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!