मैदान में मोदी! गंगटोक की वादियों में PM Modi ने युवाओं संग खेला फुटबॉल, बोले- मिल गई दिनभर की एनर्जी

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 11:54 AM

pm modi played football with boys and girls in sikkim

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह गंगटोक से उनकी कुछ बेहद खास तस्वीरें सामने आईं जहां पीएम राजनीति की व्यस्तताओं को छोड़कर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने सिक्किम के स्थानीय लड़कों और लड़कियों...

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह गंगटोक से उनकी कुछ बेहद खास तस्वीरें सामने आईं जहां पीएम राजनीति की व्यस्तताओं को छोड़कर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। 

PunjabKesari

उन्होंने सिक्किम के स्थानीय लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलकर दिन की शुरुआत की। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर कहा, गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा। 

PunjabKesari

उन्होंने लिखा, गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग ही आनंद है। इन युवाओं के साथ यह सत्र सचमुच स्फूर्तिदायक रहा। तस्वीरों में पीएम मोदी लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल को किक मारते और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिख रहे हैं। उन्होंने गंगटोक के 'लोक भवन' की पृष्ठभूमि में खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें: Noida: 8 घंटे इंटरव्यू, 3 लाख सैलरी... फिर भी हो गया रिजेक्शन, कैंडिडेट का पोस्ट वायरल

PunjabKesari

प्रधानमंत्री सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में शामिल होंगे और 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!