594 किलोमीटर लंबा, 36000 करोड़ की लागत… PM मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत?

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 12:05 AM

pm modi will inaugurate ganga expressway today

उत्तर देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। करीब 36,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को...

नेशनल डेस्कः उत्तर देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। करीब 36,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के मल्लावां कस्बे में करेंगे। 

लोकार्पण समारोह में सीएम योगी ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित तमाम वीवीआईवी रहेंगे मौजूद
लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित तमाम वीवीआईवी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर एक जनसभा को भी समोधित करेंगे इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगो की भीड़ जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर गर्मी में आने वाले लोगो के लिए पेयजल, चिकित्सा से लेकर तमाम जरुरी प्रबंध किये गए है। 

594 किलोमीटर लम्बा मेरठ से प्रयागराज तक बना गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाली लाइफलाइन साबित होगा। इसके साथ ही यह औद्योगिक विकास, स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर पैदा कर कई जनपदों के आर्थिक विकास में मील का पत्थर बनेगा।इस परियोजना की आधारशिला वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा शाहजहांपुर में रखी गई थी, जो अब 2026 में बनकर तैयार हो चुकी है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 1 घंटा 40 मिनट तक हरदोई में रहेंगे। 

कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री वाराणसी से सुबह 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से एम-17 हेलीकॉप्टर के जरिए 11:15 बजे मल्लावां स्थित समारोह स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे उसके बाद यहां से 12:55 पर लखनऊ एयरपोर्ट रवाना होंगे। गंगा एक्सप्रेस वे पर बने हेलीपैड पर आगमन के बाद प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे वाटिका में हरिशंकरी का पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे और जनसभा स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मुख्य पंडाल में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए 144 हेक्टेयर क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग, आवागमन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम
भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग, आवागमन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल पर बने पंडाल में 13 कॉलम और 78 ब्लॉक तैयार किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए पंडाल में कूलर और पंखों की व्यवस्था के साथ मंच पर एसी लगाए गए हैं। पेयजल के लिए 500 पानी के टैंकर और 200 मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर हाउस से विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मेडिकल कॉलेज के आईसीयू को सेफ हाउस के रूप में तैयार किया गया है, वहीं मौके पर भी मेडिकल टीम तैनात रहेगी। 

जनसभा में आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, भोजन और पानी की व्यवस्था
जनसभा में आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। परिवहन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 2600 बसें लगाई गई हैं, जिनमें प्रति बस 45 यात्रियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान नाश्ता और सभा स्थल पर भोजन के लिए लंच पैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!