PM मोदी ने वाराणसी में 14 किमी लंबा रोड शो किया, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 12:13 PM

pm modi offers prayers at kashi vishwanath temple in varanasi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी,...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। मंदिर में प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए। प्रार्थना पूरी करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने ''हर हर महादेव'' के जयकारे लगाए और मोदी ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया। प्रधानमंत्री ने पूजा अर्चना के बाद 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हर हर महादेव ! काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।'' उन्होंने कहा, ''मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। काशी की जनता को पुनः नमन।'' मोदी ने मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पोस्ट में साझा कीं।

<

>

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से भी संक्षिप्त बातचीत की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भक्तों और समर्थकों को ''हर हर महादेव'' और ''जय श्री राम'' के जयकारे लगाते देखा गया। मिश्रा ने बताया कि पूरे मार्ग में स्वागत के लिए कई स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा ढोल व शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को पार्टी नेता शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक बता रहे हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि पूरे रास्ते सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ देखी गई। अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री हरदोई जिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!