India Gate के सामने तौलिया लपेटकर डांस करने लगी लड़की, लोग बोले- इसने तो सारी सीमाएं पार कर दीं (VIDEO)

Edited By rajesh kumar,Updated: 20 Nov, 2024 01:57 PM

the girl started dancing by wrapping a towel in front of india gate

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की इंडिया गेट के सामने तौलिया लपेटकर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की इंडिया गेट के सामने तौलिया लपेटकर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में लड़की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म के मशहूर गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर डांस कर रही है। गाने में काजोल ने बाथरूम में तौलिया पहनकर डांस किया था, लेकिन अब लड़की ने इसे इंडिया गेट जैसे ऐतिहासिक और सम्मानित स्थल पर किया है।

तौलिया पहनकर किया डांस 
यह लड़की सन्नति मित्रा है, जो मिस कोलकाता रह चुकी हैं। सन्नति इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार जब उसने इंडिया गेट के सामने तौलिया पहनकर डांस किया, तो उसे सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। वीडियो में सन्नति ने लिखा था, "अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं। आप सभी साहस, दयालुता और सहानुभूति से दूसरों को प्रेरित और उत्साहित करते रहें।"
 

इसने तो सारी सीमाएं पार कर दी हैं- यूजर 
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "क्या हो रहा है? इसने तो सारी सीमाएं पार कर दी हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "दिल्ली पुलिस को इसे पकड़ना चाहिए।" कई लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार से इंडिया गेट जैसे महत्वपूर्ण स्थल का अपमान हो रहा है, जहां हमारे शहीदों की याद में बलिदान लिखे गए हैं।

ऐसे कपड़े पहनना कोई गलत बात नहीं- सन्नति मित्रा
यह पहली बार नहीं है जब सन्नति को इस तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। नवरात्रि के दौरान भी उसने छोटे कपड़े पहनकर दुर्गा पंडाल में वीडियो बनाए थे। एक और वीडियो में वह बिकनी पहनकर चाय की दुकान पर चाय पीने गई थी। सन्नति का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन इस बार उसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। इस घटना के बाद सन्नति को ट्रोल किया जा रहा है और लोग उसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!