Edited By Rohini Oberoi,Updated: 31 Mar, 2026 12:33 PM

आधुनिक जीवनशैली में 'फास्ट फूड' हमारी थाली का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस की डेस्क हो या दोस्तों के साथ पार्टी, पिज्जा, बर्गर और फ्राइज के बिना अधूरी लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है? हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड...
Male Infertility Junk Food : आधुनिक जीवनशैली में 'फास्ट फूड' हमारी थाली का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस की डेस्क हो या दोस्तों के साथ पार्टी, पिज्जा, बर्गर और फ्राइज के बिना अधूरी लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है? हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड जैसे संस्थानों की हालिया मेडिकल रिसर्च ने चौंकाने वाली चेतावनी दी है! अल्ट्रा-प्रोसेस्ड जंक फूड पुरुषों में नपुंसकता (Infertility) का बड़ा कारण बन रहा है।
रिसर्च का दावा: स्पर्म काउंट में भारी गिरावट
ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल और ऑक्सफोर्ड एकेडमी की रिपोर्ट के अनुसार जो पुरुष नियमित रूप से जंक फूड का सेवन करते हैं उनकी सेहत पर इसके गहरे दुष्प्रभाव देखे गए हैं। पश्चिमी स्टाइल की डाइट (ज्यादा फैट और शुगर) स्पर्म बनाने वाली 'सर्टोली सेल्स' को नष्ट कर देती है। हाई ट्रांस-फैट वाला खाना पुरुषों के मुख्य हार्मोन 'टेस्टोस्टेरोन' के स्तर को गिरा देता है। हाई-शुगर और सैचुरेटेड फैट शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन पैदा करते हैं जिससे प्रजनन अंगों तक रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता।

पैकेजिंग में छिपा है धीमा जहर
जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक और डराने वाला खुलासा किया है। फास्ट फूड की पैकेजिंग (पिज्जा बॉक्स, प्लास्टिक रैपर्स) में 'थैलेट्स' (Phthalates) नामक केमिकल का इस्तेमाल होता है।
कैसे पहुंचता है शरीर में?
जब गर्म खाना इन पैकेट्स के संपर्क में आता है तो ये केमिकल खाने में घुल जाते हैं। शरीर में जाकर ये हार्मोनल सिस्टम को पूरी तरह बिगाड़ देते हैं, जिससे पिता बनने की क्षमता सीधे तौर पर प्रभावित होती है।

मोटापा और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा
जंक फूड केवल स्पर्म की क्वालिटी ही नहीं गिराता बल्कि इसमें मौजूद अत्यधिक कैलोरी वजन बढ़ाती है। बढ़ा हुआ वजन और मोटापा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर देता है जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

बचाव के लिए क्या करें एक्सपर्ट्स की सलाह?
अगर आप भविष्य में पिता बनने का सपना देखते हैं तो डॉक्टर्स ने कुछ जरूरी बदलाव करने को कहा है:
यह भी पढ़ें: महंगाई का तड़का: इस राज्य में कमर्शियल गैस की किल्लत से चाय-समोसा हुआ महंगा, अब कोयले और भट्ठी का सहारा
डाइट बदलें: अपनी थाली से जंक फूड हटाकर प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट (नट्स, फल, सब्जियां) शामिल करें।
सक्रिय रहें: नियमित एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग करें। इससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बेहतर होता है।
लाइफस्टाइल: पर्याप्त नींद लें और मानसिक तनाव (Stress) से दूर रहने की कोशिश करें।
पैकेज्ड फूड से बचें: जितना हो सके ताजा और घर का बना खाना ही खाएं।