आंध्रप्रदेश में कोरोना से 46 साल के मरीज की मौ'त, 4 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 09:29 PM

46 year old patient dies of covid 19 in andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में एंटीबायोटिक दवाओं से चार दिन तक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद कोविड-19 से पीड़ित 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कडप्पा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...

कडप्पाः आंध्र प्रदेश के कडप्पा में एंटीबायोटिक दवाओं से चार दिन तक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद कोविड-19 से पीड़ित 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कडप्पा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ तथा खांसी होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बाबू ने मीडिया से कहा, "कडप्पा के मसापेटा इलाके के 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। वह शराब का आदी था। उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत और खांसी थी।" 

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक्स-रे जांच में पता चला कि व्यक्ति के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे, जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया था। उन्होंने कहा कि चार दिन तक अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं देने के बाद भी बीमारी दूर नहीं हुई, जिसके बाद चिकित्सकों को कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह हुआ। 

बाबू ने बताया कि इसके बाद छाती की सीटी स्कैन जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इसके बाद संक्रमण रोकने के लिए 'सैनिटाइजेशन' किया गया और व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने जैसी कार्रवाई की गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!