जो संविधान को जेब में रखकर चल रहे हैं लोकतंत्र उनका दास नहीं- ब्लैक इमरजेंसी डे सेमिनार में बोलीं CM रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 02:08 PM

democracy is not a slave to those who carry the constitution in their pockets s

दिल्ली भाजपा द्वारा जंतर-मंतर स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में 'ब्लैक इमरजेंसी डे' (संविधान हत्या दिवस) के अवसर पर एक संगोष्ठी और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर जमकर बरसीं।

नेशनल डेस्क: दिल्ली भाजपा द्वारा जंतर-मंतर स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में 'ब्लैक इमरजेंसी डे' (संविधान हत्या दिवस) के अवसर पर एक संगोष्ठी और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर जमकर बरसीं। उन्होंने कांग्रेस ने नेता राहुल गांधी पर खूब खरी खोटी सुनाई। सीएम रेखा ने कहा कि आज जो लोग अपनी जेब में संविधान की किताब को लेकर किसी जनसभा में या किसी टीवी चैनल पर बैठक कर कहते हैं कि संविधान का पालन नहीं हो रहा है ऐसा कहने वाले लोग सोचते हैं कि संविधान उनकी जेब में है।

 

 गुप्ता ने कहा कि संविधान उनकी जेब में नहीं है लोकतंत्र उनका दास नहीं है, ये बात एक- एक लोकतंत्र सेनानी ने कही जब वह लोग जेल में रहे। लोकतंत्र सेनानियों को तो जेल के अंदर बंद कर दिया गया लेकिन उनके साहस को जंजीरों में नहीं जकड़ा जा सकता ये प्रमाण हमने देखे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जेल में बंद रहे लेकिन उनकी लेखनी तब भी बंद नहीं हुई।लोगों ने उनके साथ खड़े रहे और देश प्रेम नहीं छोड़ा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस शासन के दौरान 1975 के आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम कर रही है। इस का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय को याद करना, नागरिक स्वतंत्रता के हनन पर चर्चा करना और जेल गए लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को सम्मानित करना। इस दौरान 115 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!