Edited By Radhika,Updated: 02 Aug, 2025 02:54 PM

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों और वातावरण पर पड़ता है।
नेशनल डेस्क: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों और वातावरण पर पड़ता है। यह वो समय होता है जब किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही इस दौरान खान-पान से जुड़ी सावधानियां बरतना भी ज़रूरी है. आइए जानते हैं कि साल 2025 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है।

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: तारीख और समय
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण रात में 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी।
भारत में दिखेगा या नहीं?
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात में लगेगा, इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यही कारण है कि इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भले ही ग्रहण न दिखे फिर भी इससे जुड़ी कुछ सावधानियां बरतना शुभ माना जाता है. यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर देखा जा सकेगा.
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है:
-
मांगलिक कार्य वर्जित: सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक काल शुरू होने से लेकर ग्रहण के खत्म होने तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
-
खान-पान में सावधानी: सूर्य ग्रहण वाले दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं और तामसिक भोजन करने से वे आप पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।
-
अन्य वर्जित कार्य: इस दौरान बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए। भोजन बनाने से भी परहेज करना चाहिए।
-
पूजा-पाठ: ग्रहण के दौरान पूजा स्थल को ढककर रखना चाहिए और देवी-देवताओं की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए।
-
शुभ कार्य: इस दिन आप मंत्र जप कर सकते हैं और धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।