गर्मी से बेहाल दिल्ली, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Edited By Updated: 23 Mar, 2025 09:12 PM

the maximum temperature in delhi was recorded at 34 degrees celsius

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां आर्द्रता का स्तर 67 से...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां आर्द्रता का स्तर 67 से 24 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ ​​रहने के साथ अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51-100 के बीच ‘संतोषजनक', 101-200 के बीच ‘मध्यम', 201-300 को ‘खराब', 301-400 को ‘बहुत खराब' और 401-500 को ‘गंभीर' माना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!