Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Aug, 2026 11:40 AM

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम संबंधों में तकरार के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार अपने पति से अलग रह रही एक महिला ने अपने नए प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की...
मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम संबंधों में तकरार के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार अपने पति से अलग रह रही एक महिला ने अपने नए प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या करवा दी। वारदात के बाद साजिश के तहत आरोपी महिला ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर मृतक को अपना पति बताने की कोशिश की लेकिन जांच में पूरे राज़ का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक मऊ के सरायलखंसी इलाके की रहने वाली शहजादी पिछले ढाई साल से अपने पति से अलग तीन बच्चों के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसकी जिंदगी में पहले प्रेमी यानि कि असगर अली नाम के युवक की एंट्री हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
कुछ समय बाद शहजादी और असगर के बीच विवाद शुरू हो गया। रिश्ते में आई खटास के बीच शहजादी की नजदीकियां अपने ही मोहल्ले के रहने वाले दूसरे प्रेमी आकाश राव से बढ़ गईं और दोनों का नया अफेयर शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: America में भारतीय मकान मालिक ने की शर्मनाक करतूत, किरायेदार पर यौन संबंध बनाने का बनाया दबाव, फिर मना करने...
जब असगर अली को शहजादी के नए रिश्ते की भनक लगी तो उसने महिला को आकाश से मिलने से मना किया और रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया। यही बात इस हत्या की वजह बन गई। शहजादी ने सरायलखंसी इलाके में एक कमरा किराए पर लिया और असगर को वहां बुलाया।

जब असगर सो गया तो तय योजना के मुताबिक आकाश राव अपने साथी सूरज के साथ वहां पहुंचा। सूरज ने असगर के हाथ पकड़े, शहजादी ने उसका सिर दबोचा और आकाश ने चाकू से सीने पर ताबड़तोड़ वार कर असगर को मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain havoc: अलकनंदा-भागीरथी समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार, बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद
वहीं वारदात के बाद आरोपी महिला ने खुद पुलिस को फोन किया और मृतक को अपना पति बताकर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि शुरुआती पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच के बाद पुलिस को शक हुआ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई कि मृतक पति नहीं बल्कि उसका प्रेमी था। मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम संबंधों के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने साजिशकर्ता महिला शहजादी और आकाश के साथी सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Earthquake: इस देश में 24 घंटे में दो बार कांपी धरती, भूकंप के झटकों ने उड़ाई लोगों की नींद
वारदात का मुख्य आरोपी आकाश राव अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक आकाश एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से बलात्कार, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पति के अलावा दो अन्य लोगों से संबंध रखना ही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।