अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली में चलेंगी ठंडी हवाएं

Edited By Updated: 01 Mar, 2021 03:28 PM

the weather will change in the next 48 hours

फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों गर्मी बढ़ने लग गई थी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते ठंडी हवाएं...

नेशनल डेस्क: फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों गर्मी बढ़ने लग गई थी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते ठंडी हवाएं चलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में तापमान में गिरावट आ सकती है।

PunjabKesari

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी मौम बदलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है और संभावना है कि इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।

PunjabKesari

इन राज्यों में बारिश के आसार
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने बताया कि शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!