यहां बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, अब तक दिल्ली के नाम था रिकॉर्ड, ऊंचाई जाकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 29 Sep, 2025 07:46 PM

the world s tallest ravana will be built here till now delhi held the record

देशभर में 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा, और तैयारियां अब जोरों पर हैं। इस बार कोटा का दशहरा मेला विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यहां 215 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है, जो अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला माना जा रहा...

नेशनल डेस्क: देशभर में 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा, और तैयारियां अब जोरों पर हैं। इस बार कोटा का दशहरा मेला विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यहां 215 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है, जो अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला माना जा रहा है। इसे एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

कोटा के 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के लिए तैयार किया गया यह पुतला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सुझावों के अनुसार भव्यता और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि पहले यहां 72–75 फीट तक के पुतले बनते आए थे, लेकिन इस बार पुतले की ऊंचाई 215 फीट तक पहुंच गई है। निगम के अभियंताओं ने ड्रोन से पुतले का माप किया और प्रारंभिक नाप-जोख में यह 215 फीट से भी अधिक पाया गया।

इस उपलब्धि को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करने के लिए इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि दशहरा के दिन कोटा आएंगे और अपने मापदंडों के अनुसार प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। वर्तमान में दिल्ली के नाम 210 फीट का रावण पुतला का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला बनाया गया था, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पाया और रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो सका।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!