Edited By Ramkesh,Updated: 25 Jun, 2026 07:17 PM

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रेप की एक घटना के बाद पुलिस के सामने शिकायत आई की शहर के अंदर कई कैपे ऐसे हैं जिसमें कपल्स को 300 से 800 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से प्राइवेट केबिन मिलते हैं। एक संगठन की पड़ताल...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रेप की एक घटना के बाद पुलिस के सामने शिकायत आई की शहर के अंदर कई कैपे ऐसे हैं जिसमें कपल्स को 300 से 800 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से प्राइवेट केबिन मिलते हैं। एक संगठन की पड़ताल में डस्टबिन से इस्तेमाल किए गए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने का दावा किया गया है। कुछ जगहों पर वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।
डस्टबिन में कंडोम मिलने का दावा
दरअसल, ये कहानी महाराष्ट्र के सांगली इलाके तब सामने आई जब रेप की शिकायत के बाद शहर के कुछ कैफे जांच के घेरे में आ गए। आरोप लगा कि कैफे में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन मिलती है, जिसका किराया घंटों के हिसाब से 300 से 800 तक है। एक संगठन ने दावा किया कि जब कैफे में पहुंचे तो डस्टबिन में कंडोम और गोलियां मिलीं।
जानिए पूरी कहानी
आप को बतादें कि मामला जब सुर्खियों में जब विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में एक युवती ने रेप की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत जिस कैफे से जुड़ी बताई जा रही है, उसके बाद स्थानीय संगठन 'शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्तान' ने शहर के कई कैफे को लेकर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए। संगठन का दावा है कि सांगली शहर में कुछ कैफे लंबे समय से सिर्फ चाय-कॉफी परोसने का काम नहीं कर रहे थे। आरोप है कि यहां युवा जोड़ों के लिए पर्दों और पार्टिशन से बने प्राइवेट केबिन उपलब्ध कराए जाते थे। इन केबिनों का किराया कथित तौर पर 300 से 800 रुपए प्रति घंटे तक वसूला जाता था।
संगठन का दावा डस्टबिन में कंडोम और गर्भनिरोधक मिले
यही नहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुछ कैफे में जाकर पड़ताल भी की। उनका दावा है कि जांच के दौरान कई डस्टबिन में इस्तेमाल किए गए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं। इन दावों के बाद शहर में कैफे कल्चर और उसकी निगरानी को लेकर बहस तेज हो गई। अब पूरे मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं।
पुलिस बोली जांच के बाद होगी कार्रवाई
विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर भालेराव ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 'शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्तान' के अध्यक्ष नितिन चौगुले ने मांग की है कि शहर में संचालित ऐसे सभी कैफे की व्यापक जांच कराई जाए और यदि किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।