Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2026 11:59 AM

पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यात्रा के छठे जत्थे में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 8,815 श्रद्धालु जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं को
जम्मू (सतीश): पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यात्रा के छठे जत्थे में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 8,815 श्रद्धालु जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं को बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों तक पहुंचाने के लिए 363 वाहनों का काफिला तैनात किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के पहले चार दिनों में ही 86 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जिससे इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग के लिए 3,989 श्रद्धालु सुबह 3.35 बजे 181 वाहनों में रवाना हुए, जबकि पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए 4,826 श्रद्धालु सुबह 4.08 बजे 182 वाहनों के काफिले के साथ निकले।
छठे जत्थे में 5,831 पुरुष, 2,193 महिलाएं, 30 बच्चे, 598 साधु, 131 साध्वियां, एक बाल साधु तथा 31 विदेशी पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के इस जत्थे में 172 बसें, 58 मीडियम मोटर व्हीकल (एम.एम.वी.), 130 लाइट मोटर व्हीकल (एल.एम.वी.) व 3 दोपहिया वाहन शामिल रहे। प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।