बहन से कर रहे थे छेड़छाड़... विरोध करने पर 9 साल के मासूस की कर दी हत्या

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 06:58 PM

they were molesting his sister  and killed the innocent 9 year old boy when he

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से कथित तौर पर किए गए हमले में नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से कथित तौर पर किए गए हमले में नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला मृत बच्चे की एक महिला रिश्तेदार (11वीं कक्षा की छात्रा) के साथ हमलावरों द्वारा की गई कथित छेड़खानी के विवाद को एक पंचायत द्वारा सुलझाए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान एम्स थाना क्षेत्र के अराजी बसडिला निवासी कक्षा चार के छात्र सरस सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पांच साल पहले मां का निधन हो जाने के कारण सरस पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रहा था। उसका चचेरा भाई शिवकुमार सिंह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है। पुलिस ने बताया कि शिवकुमार के परिवार की 11वीं कक्षा की एक लड़की के साथ स्थानीय युवक सिकंदर सहनी द्वारा छेड़खानी किए जाने के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

हालांकि, एक ग्रामीण पंचायत ने इस मामले को सुलझा दिया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच नाराजगी बनी रही। शनिवार शाम सरस और शिवकुमार एक पान की दुकान पर जा रहे थे, तभी विरोधी गुट के सदस्यों ने कथित तौर पर उन्हें बेला चौराहे के पास घेर लिया। आरोपियों ने एक दुकान तक उनका पीछा किया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का मुख्य निशाना शिवकुमार था, लेकिन बीच-बचाव करने की कोशिश में सरस को गंभीर चोटें आईं। दोनों को तुरंत पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां देर रात सरस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद, गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने पिपराइच थाना प्रभारी (एसएचओ) समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। शिवकुमार के पिता राजू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बेला सहवा टोला के रहने वाले सिकंदर सहनी और आठ अन्य-हरि, राहुल, संदीप, विकास, रत्नेश्वर, मनोज, रोशन तथा विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी (चौरी चौरा) कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!