भीषण सड़क हादसाः बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 03:26 AM

three members of the same family killed in bus car collision

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुणे-नासिक राजमार्ग पर मंचर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रविवार देर रात मंचर क्षेत्र से गुजरते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुणे-नासिक राजमार्ग पर मंचर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रविवार देर रात मंचर क्षेत्र से गुजरते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद वाहन डिवाइडर को पार करके विपरीत लेन में चली गई और पुणे से नासिक की ओर जा रही एक निजी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। 

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान पिंपरी-चिंचवाड़ निवासी मल्लिकार्जुन अंबेगावे, उनकी पत्नी आरती अंबेगावे और उनकी मां लता तुपलोंधे के रूप में हुई है। परिवार नासिक में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और घर लौट रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!