Andhra Pradesh: गोदावरी नदी में डूबे पांच इंजीनियरिंग छात्र, 3 के शव बरामद, परिवारों में शोक की लहर

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 06:40 AM

five engineering students drown in godavari river bodies of three recovered

आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के पोलावरम में शुक्रवार को पांच इंजीनियरिंग विद्यार्थी गोदावरी नदी में डूब गये जबकि दो अन्य बच गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन विद्यार्थियों के शव बरामद किये गये हैं, जबकि शेष दो का पता लगाने...

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के पोलावरम में शुक्रवार को पांच इंजीनियरिंग विद्यार्थी गोदावरी नदी में डूब गये जबकि दो अन्य बच गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन विद्यार्थियों के शव बरामद किये गये हैं, जबकि शेष दो का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने बताया कि गुंटूर जिले के अमरावती में एक निजी विश्वविद्यालय के ये सभी इंजीनियरिंग छात्र नदी में स्नान करने उतरे थे। पोलावरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एम वेंकटेश्वर ने मीडिया को बताया, ''नदी में नहाने उतरे पांच (इंजीनियरिंग) विद्यार्थी डूब गए तथा दो बच गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।''

डीएसपी ने बताया कि दो विद्यार्थी तैरना जानते थे इसलिए वे बच निकलने में कामयाब रहे, जबकि अन्य तैरना नहीं जानते थे, इसलिए वे गहरे पानी में फंसकर डूब गए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यह सोचकर नदी में उतरे थे कि वह उथली है और उन्हें नदी की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। डीएसपी ने बताया कि तीन विद्यार्थियों के शव बरामद किए गए हैं, और इन्हें पोस्टमार्टम के बाद उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की मदद से शेष दो शवों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। इस बीच, पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है, जो अप्राकृतिक मृत्यु से संबंधित है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!